प्राइवेट पार्ट में जलन हो तो क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 10:46

यदि आपको भी वेजाइनल बर्निंग हो रही हैं तो इन बातों का पालन करें :-

1. सुबह खाली पेट दही खाएं

दही प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्त्रोत है और इसमें गुड बैक्टीरिया होते हैं। जो आपकी गट हेल्थ और वेजाइनल हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं। एनसीबीआई के अनुसार दही किसी भी तरह के इन्फेक्शन या यूटीआई को कम कर सकता है। यह इंटीमेट हाइजीन का ख्याल रखने में फायदेमंद है।

इतना ही नहीं आप दही को अपनी वेजाइनल पर भी लगा सकती हैं। इससे तुरंत बर्निंग शांत हो सकती है।

2. एपल साइडर विनेगर

एनसीबीआई के अनुसार सेब के सिरका के जीवाणुरोधी और एंटिफंगल गुण योनि की खुजली और जलन से राहत दिलाने में मदद करते हैं। यह योनि और त्वचा के पीएच को संतुलित करता है। आप एक गिलास पानी के साथ एक चम्मच सेब का सिरका हर रोज़ पी सकती हैं या आप अपने नहाने के पानी में इसका आधा कप मिला सकती हैं।

3. आइस क्यूब लगाएं

यदि किसी वजह से आप डॉक्टर के पास नहीं जा पा रही हैं और आपकी जलन या खुजली रुक नहीं रही है, तो आइस क्यूब लगाएं। यह तुरंत जलन या खुजली से राहत दिलाएगी और इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं हैं। आप आइस को एक कपड़े में बांध कर प्रभावित क्षेत्र पर लगा सकती हैं।

4. मीठा सोडा

बेकिंग सोडा, जिसे सोडियम बाइकार्बोनेट भी कहा जाता है, वेजाइनल बर्निंग से राहत दिला सकता है। यह किसी भी बैक्टीरिया को बढ़ने नहीं देता है। यह खुजली, जलन और सूजन को शांत करने में मदद करता है। बस अपने नहाने के पानी में कप बेकिंग सोडा मिलाएं और इसे घुलने दें। इस पानी में कुछ देर बैठी रहें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info